08 Feb 2025 09:39 AM IST
ओखला विधानसभा सीट से आप के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान, BJP के मनीष चौधरी और कांग्रेस की अरीबा खान के बीच में त्रिकोणीय मुकाबला है। मुस्लिम बाहुल्य ओखला में सबसे बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है।
08 Feb 2025 09:13 AM IST
सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान में भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से बीजेपी के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं। मनीष आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अम्मानतुल्लाह खान से 500 वोटों से आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अम्मानतुल्लाह खान खुद को पीछे देखकर सदमे में चले गए हैं। उनकी तबियत बिगड़ गई है।
08 Feb 2025 09:03 AM IST
शुरूआती रूझानों में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के दफ्तर में मायूसी छा गई है। बताया जा रहा है कि जीत के लड्डू बनाने वाले हलवाई को AAP दफ्तर से वापस भेज दिया गया है।
08 Feb 2025 08:59 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुस्लिम बहुल इलाकों में भी लीड ले रही है। सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान में भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से बीजेपी के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अम्मानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं।
08 Feb 2025 08:41 AM IST
दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का जादुई आकंड़ छू चुकी है। वहीं, AAP....
08 Feb 2025 08:22 AM IST
आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बैलेट पेपर की गिनती में ही पिछड़ गए हैं। नई दिल्ली सीट से फिलहाल भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं।
08 Feb 2025 08:00 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. आज चुनाव नतीजों की घोषणा तय करेगी कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिलेगा.
08 Feb 2025 07:58 AM IST
सवाल उठ रहा है कि अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव हार जाती है तो फिर क्या होगा? राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक अगर दिल्ली चुनाव में AAP की हार होती है तो फिर....
08 Feb 2025 07:45 AM IST
विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने लगेंगे। इससे पहले की 8 बजे से मतगणना शुरू हो, बीजेपी के नेता मंदिर पहुंच रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय, करोलबाग से दुष्यंत गौतम समेत कई नेता मंदिर पहुंच रहे हैं।