Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • भारत में बनेगा दुनिया का पहला Google Station, मिलेगा फास्ट WiFi

भारत में बनेगा दुनिया का पहला Google Station, मिलेगा फास्ट WiFi

गूगल जल्द ही दुनिया का पहला Google Station भारत में बनाने जा रहा है. इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी गई है. इसके जरिए लोगों को तेज wifi की सुविधा दी जाएगी.

Google, google station, Fast Internet, Pune, Larsen & Toubro, Pune Smart City, wifi
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2017 15:03:09 IST
नई दिल्ली: गूगल जल्द ही दुनिया का पहला Google Station भारत में बनाने जा रहा है. इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी गई है. इसके जरिए लोगों को तेज wifi की सुविधा दी जाएगी.
 
 
Google Station फास्ट wifi के लिए पहल के तौर पर सामने आया है. इसका लक्ष्य सार्वजनिकों जगहों पर तेज इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराना है. गूगल भारत में पुणे शहर में पहली बार अपना स्टेशन लगाएगा. गूगल स्टेशन IBM, लार्सन एंड टर्बो (L&T) और रेलटेल का साझा प्रोजेक्ट है.
 
Wifi मैनेजमेंट क्षमता 
गूगल स्टेशन स्थापित करने के इस प्रोजेक्ट में wifi मैनेजमेंट क्षमता होगी. जिसका फोकस रेवेन्यू जेनेरेट करना होगा ताकि सर्विस अपने आप चल सके. इसके अलावा RailTel शहर में 200 जगहों पर wi-fi हॉटस्पॉट उपलब्ध कराने के लिए ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टीविटी भी देगी.
 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की वैल्यू फिलहाल 150 करोड़ रुपये है. इसका 15-20 फीसदी रेवेन्यू पुणे म्यूनिशिपल के साथ साझा शेयर किया जाएगा.

Tags