Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Taliban about Women : तालिबान का महिलाओं के लिए नया फरमान, बाथरूम और मसाज़ पर लगाई पाबंदी

Taliban about Women : तालिबान का महिलाओं के लिए नया फरमान, बाथरूम और मसाज़ पर लगाई पाबंदी

Afghanistan : अफगानिस्तान काबुल, अफगानिस्तान Afganistan में करजाई सरकार के बाद जब से तालिबान सरकार ( Taliban Goverment ) आई है तब से अब तक उसने पाबंदियां लगाई हैं जिसमें सबसे ज्यादा पाबंदी महिलाओं के अधिकारों पर लगाई है। तालिबान के जुल्म और अत्याचार रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं।उनके ताज़ा फरमान में महिलाओं […]

Taliban about Women
inkhbar News
  • Last Updated: January 4, 2022 13:58:06 IST

Afghanistan : अफगानिस्तान

काबुल, अफगानिस्तान Afganistan में करजाई सरकार के बाद जब से तालिबान सरकार ( Taliban Goverment ) आई है तब से अब तक उसने पाबंदियां लगाई हैं जिसमें सबसे ज्यादा पाबंदी महिलाओं के अधिकारों पर लगाई है। तालिबान के जुल्म और अत्याचार रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं।उनके ताज़ा फरमान में महिलाओं के मजाज़ और नहाने के बाथरूम को लेकर आया है। उनका ये फरमान देश के उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की सीमा से लगे उत्तरी बल्ख प्रांत (Province) के लिए लागू किया गया है।

Inkhabar

सामान्य बाथरूम में नही नहा सकेंगी महिलाएं

महिलाओं को सामान्य बाथरूम में घुसने को इजाज़त नहीं मिली है।तालिबान Taliban ने अपने आदेश में कहा, कि लोग अपने ही घर में आधुनिक बाथरूम (Modern Bathroom) तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसकी वजह से पुरुषों को सामान्य बाथरूम में जाने की परमिशन है। लेकिन महिलाओं को हिजाब का पालन करते हुए पर्सनल बाथरूम में जाना होगा। तालिबान की जारी र‍िपोर्ट में कहा गया है, कि नए फैसले के आधार पर महिलाएं हिजाब (Islamic Hijab) का पालन करते हुए सामान्य बाथरूम की जगह ना जा कर केवल पर्सनल बाथरूम में ही इस्तेमाल कर सकती हैं।

Inkhabar

कम उम्र के युवाओं पर भी पाबंदियां

तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ साथ काम उम्र के युवाओं को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में बाथरूम फतवे को लेकर हंगामा मचा हुआ है। अब महिलाओं के सामान्य बाथरूम के साथ साथ कम उम्र के युवा भी उसे इस्तेमाल में नही ले सकते हैं।

Inkhabar

बॉडी मसाज़ पर भी पाबंदी

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने अब सौंदर्य को भी कैद करने की कोशिश की है। उसने महिलाओं के बॉडी मसाज़ करने पर पाबंदियां लगा दी हैं।

Inkhabar

यह भी पढ़ें :

Israel Helicopter Crash : इज़राइल में सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 पायलट मरे

Benefits of Carrot and Beet Juice सर्दियों में गाजर और चुकंदर के जूस पीने के फायदे

 

Tags