Inkhabar
  • होम
  • उप निकाय चुनाव 2023
  • UP Nikay Chunav Result Live: मेयर सीटों को लेकर सपा का EVM राग हुआ शुरु, भाजपा पर लगाया छोड़छाड़ करने का आरोप

UP Nikay Chunav Result Live: मेयर सीटों को लेकर सपा का EVM राग हुआ शुरु, भाजपा पर लगाया छोड़छाड़ करने का आरोप

UP Nikay Chunav Result 2023 Live। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मेयर और नगर पालिका के सभी रूझान सामने आ चुके है। बता दें, मेयर में भाजपा ने फतह हासिल करते हुए सभी 17 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। इसी बीच […]

UP Nikay Chunav Result Live
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2023 14:10:23 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 Live। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मेयर और नगर पालिका के सभी रूझान सामने आ चुके है। बता दें, मेयर में भाजपा ने फतह हासिल करते हुए सभी 17 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इसके अलावा नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ईवीएम को लेकर बयान दिया है।

जानिए क्या कहा ?

इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी से ईवीएम में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि नगर निगम में भाजपा ने ईवीएम मशीनों के साथ छोड़छाड़ की है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है।

भाजपा ने बनाई बढ़त

मेयर चुनाव में भाजपा काफी आगे चल रही है। बता दें, शाहजहांपुर सीट से भाजपा की अर्चना वर्मा, बरेली से उमेश गौतम, फिरोजबाद से कामिनी राठौर, अयोध्या से गिरीशपति त्रिपाठी, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, गोरखपुर से डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, प्रयागराज से गणेश केशरवानी, मथुरा से विनोद कुमार अग्रवाल, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया और सहारनपुर सीट से भाजपा के डॉ अजय कुमार सिंह आगे चल रहे है। वहीं आगरा से Y की लता वाल्मीकि मेयर चुनाव में आगे चल रही है।

वहीं नगर पालिका चुनाव की बात की जाए तो सभी 199 सीटो के रुझान सामने आए है। इनमें भाजपा को 86 सपा को 39 सीटों, बहुजन समाज पार्टी को 22, कांग्रेस के 5 उम्मीदवार और अन्य के 47 उम्मीदवार आगे चल रहे है।

बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डीएवी इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान बीजेपी और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालात ऐसे हो गए कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई तक हो गई। पुलिस की मौजूदगी में ही ये विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।