Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • दुनिया की सबसे सुंदर पक्षी, कौन है पहले स्थान पर, देखिए 2023 के लिस्ट में…

दुनिया की सबसे सुंदर पक्षी, कौन है पहले स्थान पर, देखिए 2023 के लिस्ट में…

नई दिल्ली: इस पृथ्वी पर कई तरह के पक्षी पाए जाते है, जिनमें से कुछ पक्षी मधुर आवाज और अपने रंगरूप के लिए दुनियाभर में जाने जाते है. जिन्हें देखने के लिए या उनकी मधुर आवाज सुनने के लिए हर किसी की ख्वाहिश होती है. आज हम आपको दुनिया की सबसे सुंदर पक्षी के बारे […]

Most beautiful bird in the world
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2023 08:26:16 IST

नई दिल्ली: इस पृथ्वी पर कई तरह के पक्षी पाए जाते है, जिनमें से कुछ पक्षी मधुर आवाज और अपने रंगरूप के लिए दुनियाभर में जाने जाते है. जिन्हें देखने के लिए या उनकी मधुर आवाज सुनने के लिए हर किसी की ख्वाहिश होती है. आज हम आपको दुनिया की सबसे सुंदर पक्षी के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें दुनिया में सबसे अधिक सुंदर माना जाता है. आइए जानते हैं..

1. गोल्डन फिजेंट

दुनिया का सबसे सुंदर पक्षी गोल्डन फिजेंट पहले नंबर पर है, यह पक्षी कई देशों में पाया जाता है, इस पक्षी की अधिकतर आबादी पहाड़ी और जंगली इलाकों में देखने को मिलती है. इस पक्षी की रंग-बिरंगे पंख और सुनहरे लाल बालों के कारण इसे गोल्डन फिजेंट नाम दिया गया है. गोल्डन फिजेंट के शरीर में सबसे अधिक सुंदर उनकी पूँछ को माना जाता है. गोल्डन फिजेंट की लंबाई 60 से 115 सेंटीमीटर तक होती है।

Inkhabar

2. स्कारलेट मकाव

स्कारलेट मकाव दुनिया के दूसरे सबसे सुंदर पक्षी है, इस पक्षी को भारत में तोते के नाम से भी जाना जाता है लेकिन भारत में पाए जाने वाले आम तोते से बिल्कुल अलग है. इस पक्षी को लोग अपने घरों में पालते है और यह पक्षी लोगों की आवाज निकालने में माहिर है. यह पक्षी देखने में बेहद खूबसूरत होता है और यह पक्षी 35 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से दूरी तय करती है. इस पक्षी की लंबाई लगभग 80 से 90 सेंटीमीटर तक होती है।

Inkhabar

3. फ्लेमिंगो पक्षी

फ्लेमिंगो दुनिया के तीसरे स्थान पर सबसे सुंदर पक्षी है. यह पक्षी देखने में बिल्कुल सारस पक्षी की तरह लगता है और इसकी लंबाई 4 से 5 फीट तक होती है. यह पक्षी सफेद और नारंगी रंग का होता है, जो दिखने में काफी सुंदर लगता है. यह पक्षी समुद्री इलाके में रहना अधिक पसंद करते है।

Inkhabar

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद