Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • इस अभिनेता ने लाहौर में पाक को दिखाया था आइना, परवेज मुशर्रफ ने कर दिया था बैन

इस अभिनेता ने लाहौर में पाक को दिखाया था आइना, परवेज मुशर्रफ ने कर दिया था बैन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार सुबह निधन हो गया, पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बीते काफी समय से उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के  अस्पताल में चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार परवेज अमाइलॉइडोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे। […]

परवेज मुशर्रफ
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2023 13:49:29 IST
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का रविवार सुबह निधन हो गया, पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बीते काफी समय से उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के  अस्पताल में चल रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार परवेज अमाइलॉइडोसिस नामक बीमारी से जूझ रहे थे।
परवेज मुशर्रफ के मनोरंजन से लेकर खेल तक कई विवाद और किस्से रहे। ऐसा ही मुशर्रफ का बॉलीवुड से भी कनेक्शन रहा है। कभी उन्होंने किसी सितारे से मुलाकात की तो कभी सितारों ने उनको खूब खरी खोटी भी सुनाई। उनके निधन के बाद मुशर्रफ और बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान का एक किस्सा लोगों के जहन में फिर से ताजा हो रहा है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
फिरोज खान हमेशा अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते थे। इस वजह से परवेज मुशर्रफ ने उनको पाकिस्तान में बैन कर दिया था। दरअसल फिरोज जब अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल को रिलीज कराने लाहौर गए थे, तब उन्होंने भारत और पाकिस्तान के मुसलमानों की स्थिति को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान फिरोज खान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे यहां मुसलमान आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं। हमारा राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन आज हालात देखिए लोग एक दूसरे को मार रहे हैं।
बता दें, जिस वक्त फिरोज ने ये बातें कहीं उस वक्त मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे और राष्ट्रपति के पद पर एपीजे अब्दुल कलाम थे। इसके अलावा उन्होंने कहा था, यहां मैं खुद से नहीं आया हूं। मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हमारी फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती। इस बयान के बाद मुशर्रफ ने फिरोज को पाकिस्तान में बैन करा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार जब फिरोज ने यह शब्द बोले उस समय 100 की संख्या में लोग उपस्थित थे।

शाहरुख खान की पठान ने सबसे ज्यादा कमाई करके तोड़ा दंगल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध