Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमयी मछली, गर्भधारण करने के 5 साल बाद देती है अपने बच्चे को जन्म

100 साल तक जिंदा रहती है ये रहस्यमयी मछली, गर्भधारण करने के 5 साल बाद देती है अपने बच्चे को जन्म

नई दिल्ली: कुदरत की बनाई इस धरती पर कई रहस्यमयी जीव मौजूद है. जिनके बारे में जानकर हम चकित रह जाते है. आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी मछली के बारे बताने जा रहे है जो 100 सालों तक जिंदा रह सकती है। डायनासोर के समय की मछली डायनासोर के समय की Coelacanth मछली हिंद […]

Coelacanth Fish
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2023 09:03:05 IST

नई दिल्ली: कुदरत की बनाई इस धरती पर कई रहस्यमयी जीव मौजूद है. जिनके बारे में जानकर हम चकित रह जाते है. आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी मछली के बारे बताने जा रहे है जो 100 सालों तक जिंदा रह सकती है।

डायनासोर के समय की मछली

डायनासोर के समय की Coelacanth मछली हिंद महासागर में बसे मेडागास्‍कर के तट पर देखी गई है. इससे पहले ऐसा माना जाता था कि इन मछलियों की प्रजाति विलुप्त हो गई है. खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले समुंद्र के अंदर शार्क का शिकार करने वाले शिकारियों ने हिंद महासागर पर बसे मेडागास्‍कर के तट पर जिंदा पकड़ा था।

विलुप्त मानी जाती थी यह मछली

खबर के अनुसार यह मछली साल 1930 से पहले विलुप्त माना जाता था लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका के समुद्र तट पर देखा गया. इस रहस्यमयी मछली के बारे में कई खुलासे हुए हैं. कहा जाता है कि यह रहस्यमयी मछली रात में भ्रमण करते समय इंसान के आकार का दिखने लगती है. इस मछली की उम्र करीब 100 साल तक होती है. यह मछली गर्भधारण के 5 साल बाद अपने बच्चे को जन्म देती है।

सतह से 2300 फुट नीचे रहती है Coelacanth

फ्रांस के शोधकर्ताओं का कहना है कि इस मछली को 40 से 60 साल तक परिपक्व होने में लग जाता है. शार्क और अन्य गहरे पानी में रहने वाले मछलियों की तरह ही यह मछली भी धीरे-धीरे बूढ़ी होती है. अभी तक इस मछली की केवल दो प्रजाति मिली है. इनमें से एक मछली अफ्रीका के पूर्वी तट के कोमोरोस द्वीप समूह और दूसरी प्रजाति इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के निकट पानी में पाई जाती है. यह मछली सतह से 2300 फुट नीचे रहती है।

ये भी पढ़ें…

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद