Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Turkey Earthquake: तुर्की के इस शहर में 5 हजार शवों को दफ़नाने की समस्या, काटना पड़ गया जंगल

Turkey Earthquake: तुर्की के इस शहर में 5 हजार शवों को दफ़नाने की समस्या, काटना पड़ गया जंगल

नई दिल्ली। तुर्की में आए भूकंप हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप के चलते तुर्की से दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं अब तुर्की के कहरामनमारस शहर से सामूहिक कब्रिस्तान की तस्वीर सामने आई हैं। बता दें, कब्रिस्तान के पास लावारिश शवों का भण्डार लगा हुआ है। […]

(तुर्की में भूकंप)
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2023 14:05:10 IST

नई दिल्ली। तुर्की में आए भूकंप हादसे ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप के चलते तुर्की से दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं अब तुर्की के कहरामनमारस शहर से सामूहिक कब्रिस्तान की तस्वीर सामने आई हैं। बता दें, कब्रिस्तान के पास लावारिश शवों का भण्डार लगा हुआ है। कई लोग आकर यहां अपने परिजनों को दफना रहे हैं।

पांच हज़ार लाशों को दफनाया गया

शहर में काली पॉलिथीन में बंद लाशों का ढेर है। लोग टेबल पर परिजनों का शव रखकर जनाजे की नमाज पढ़ रहे हैं। साथ ही बेहद ठंड में जेसीबी की सहायता द्वारा कब्र खोदते कर्मचारी देखे जा रहे हैं। बता दें कि तुर्की में आए भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई है कि हर तरफ लाशों का भण्डार ही देखने को मिल रहा है। इन शवों को दफनाने के लिए यहां जंगल का एक हिस्सा काटकर सामूहिक कब्रिस्तान बना दिया है। मलबे हटाने के बाद उसमें दबे लोगो को निकालने के बाद मरने वालो के शवों को कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है। वहीं पता चला है कि अब तक 5 हजार लाशों को दफनाया गया है।

दफनाने के कारण काटने पड़े जंगल

तुर्की में काफी लोग अपने परिजनों को अभी भी तलाश कर रहे हैं। बता दें, यहां लाशों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इसी समस्या से जूझ रहे लोगों ने जंगल को कब्रिस्तान में तब्दील कर दिया है। वहीं इसके चलते जंगल काटकर सामूहिक कब्रिस्तान बनाने के बाद भी लोगों की कब्रों के लिए मारामारी जारी है।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद