Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • तुर्की: शक्तिशाली भूकंप के बाद लगाया गया आपातकाल, राष्ट्रपति अर्दोआन ने जारी किया बयान

तुर्की: शक्तिशाली भूकंप के बाद लगाया गया आपातकाल, राष्ट्रपति अर्दोआन ने जारी किया बयान

नई दिल्ली। तुर्की में आज तड़के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए हैं। इसके बाद तुर्की सरकार ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप प्रभावित इलाकों में इमारतों के भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही अब तक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। राष्ट्रपति […]

(तुर्की में भूकंप से तबाही)
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2023 10:19:05 IST

नई दिल्ली। तुर्की में आज तड़के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए हैं। इसके बाद तुर्की सरकार ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप प्रभावित इलाकों में इमारतों के भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही अब तक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है।

राष्ट्रपति अर्दोआन ने बयान जारी किया

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने भूकंप के झटकों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने भूकंप प्रभावित इलाकों में शुरू किए गए बचाव अभियान को लेकर ट्वीट किया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि देश में भूकंप से प्रभावित हुए अपने नागरिकों के प्रति मैं संवदेना प्रकट करता हूं। हमारे सभी बचाव दल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गृह मंत्रालय समेत तमाम अन्य एजेंसियों की ओर से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

सीरिया तक महसूस किए गए झटके

जानकारी के मुताबिक तुर्की में आए भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किए गए हैं। सीरिया में भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही लेबनान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद