Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ranveer Singh Deepika Padukone wedding: रणवीर सिंह का है कपूर खानदान से करीबी रिश्ता, दीपिका पादुकोण की बहन हैं गोल्फर

Ranveer Singh Deepika Padukone wedding: रणवीर सिंह का है कपूर खानदान से करीबी रिश्ता, दीपिका पादुकोण की बहन हैं गोल्फर

Ranveer Singh Deepika Padukone wedding: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उनके परिवार के बारे में भी जान लेना जरूरी है. हम दीपवीर के परिवार के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. दीपिका के पिता स्टार बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं तो रणवीर सिंह के पिता बड़े बिजनेसमैन हैं.

Ranveer Singh Deepika Padukone Family
inkhbar News
  • Last Updated: November 14, 2018 05:56:36 IST

बॉलीवुड डेस्क मुंबई. रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इटली के लेक मोको के विला देल बालबीएनलो में दोनों की शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के परिवार वाले और कुछ नजदीकी दोस्त व रिश्तेदार ही इस शादी समारोह में शरीक होंगे. इस बीच दोनों के परिवार के बारे में भी जानकारी होना बहुत जरूरी है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने परिवार को लेकर काफी सजग रहे हैं और कभी कोई टिप्पणी करते नजर ऩहीं आते. दीपिका पादुकोण स्टार बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं तो रणवीर सिंह भवनानी परिवार से आते हैं.

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है. 1985 में जन्मे रणवीर सिंह भवनानी के पिता जगजीत सिंह भवनानी रियलस्टेट की दुनिया के एक बड़े बिजनेसमैन हैं. रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी होममेकर हैं और खुद को लो प्रोफाइल रखना पसंद करती हैं. अंजू भवनानी पार्टी, इवेंट बगैराह से दूर ही रहना पसंद करती हैं. रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन रितिका भवनानी हैं जिनकी शादी हो चुकी है. रितिका भवनानी के बारे में रणवीर जिक्र कर चुके हैं कि उनकी बहन राखी को लेकर काफी सेलेक्टिव रहती हैं. वे ऐसी राखी भेजती हैं जिसे मैं घिसने तक पहन सकूं.

रणवीर सिंह का बॉलीवुड की कपूर फैमिली से भी काफी करीबी रिश्ता है. रणवीर कपूर अनिल कपूर और सुनीता भवनानी कपूर के भांजे हैं. वे सोनम कपूर आहूजा के सेकेंड कजिन और रेहा कपूर और हर्षवर्धन कपूर के कजिन हैं. रणवीर कपूर की मां की तरह ही दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण भी खुद को लो प्रोफाइल रखना पसंद करती हैं. वे ट्रेवल एजेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं. दीपिका की बहन अनिशा पादुकोण उनके पांच साल छोटी हैं और एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं.

Deepika Padukone Ranveer Singh wedding: पूजा, प्रार्थना, फूल मुडी सेरेमनी में नारियल बदलने की रस्म के बाद होगी दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की शादी

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding: दीपिका पादुकोण ने रचाई रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी, कार्यक्रम में ये गीत सुनते ही भर आईं आंखें

Tags