Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rahul Gandhi He&She Controversy: राहुल गांधी ने मिल्खा सिंह की मौत पर किया ट्वीट, हो गया अलग ही तरह का विवाद

Rahul Gandhi He&She Controversy: राहुल गांधी ने मिल्खा सिंह की मौत पर किया ट्वीट, हो गया अलग ही तरह का विवाद

Rahul Gandhi He&She Controversy: एक ओर देश की शान मिल्खा सिंह की मौत से पूरा देश गमगीन है लेकिन दूसरी ओर ट्रोल करने वाले इस बात से परेशान है कि भारत He है या She है। दरअसल, मिल्खा सिंह की मौत की खबर सुनते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा 'India remembers her #flyingSikh." फिर क्या था शुरू हो गई बहस।

Pegasus Scandal
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2021 20:45:54 IST

Rahul Gandhi He&She Controversy: एक ओर देश की शान मिल्खा सिंह की मौत से पूरा देश गमगीन है लेकिन दूसरी ओर ट्रोल करने वाले इस बात से परेशान है कि भारत He है या She है। दरअसल, मिल्खा सिंह की मौत की खबर सुनते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘India remembers her #flyingSikh.” फिर क्या था शुरू हो गई बहस।

एक यूजर ने लिखा कि, ‘India remembers his #flyingSikh’ लिखना चाहिए था मगर उन्‍होंने his के स्‍थान पर her लिखकर इंडिया का जेंडर ही बिगाड़ दिया।’

इस मामले में DU के मैत्रेयी कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षिका डॉ सविता पाठक कहती हैं कि हमारे देश में दुनिया के दूसरे देशों से अलग ही मान्यता है. जहां दूसरे देशों में कंट्री को फादर लैंड कहते हैं, वहीं भारत में इसे मदर लैंड कहा जाता है। इस लिहाज से इंडिया यानी मदर इंडिया हुआ और मदर के साथ जब बोलना होगा कि इंडिया अपने फ्लाइंग सिख को याद कर रही है। तो यहां “अपने” के लिए her का इस्तेमाल  सही माना जाएगा।

वहीं JNU में इंग्लिश प्रोफेसर डॉ धनंजय सिंह कहते हैं, “वैसे तो दूसरे देशों में ऐसे संबोधन में its का इस्तेमाल करते हैं, पर भारत के संदर्भ में ऐसा कोई नहीं करता। जबकि मेरे हिसाब से इट्स ही सही है. लेकिन अगर कोई her शब्द का इस्तेमाल करता भी तो है इसे भारत की मान्यताओं के हिसाब से लिया जाता है, जहां देश का स्त्रीकरण किया गया है, जो कि ग्रामर से इतर अलग ही बहस का विषय है।”

Milkha Singh Death: थम गई फ्लाइंग सिख की रफ्तार, कोरोना से जंग हार गए मिल्खा सिंह

Milkha Singh Death: पत्नी की मृत्यु के 5 दिन बाद मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को कहा अलविदा, जानिए उनकी लव स्टोरी

Tags